Quick Menu

Navigation

Home Feed

Smart Tools

Check Eligibility
Physical Evaluator
Compare Jobs

Community

Join Telegram
Admin Portal Access
Detailed Information Portal

Staff selection commission (Ssc GD) 2026: सम्पूर्ण जानकारी (Syllabus, Cut-off & Job Profile)

Get accurate Job Profiles, Previous Cutoffs, Syllabus, exact salary structures, and verify live physical eligibility.

Staff selection commission (Ssc GD) 2026: सम्पूर्ण जानकारी (Syllabus, Cut-off & Job Profile)

Minimum Eligibility

उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं कक्षा (मैट्रिक) पास होना अनिवार्य है।

Salary Structure

35,000 से 40,000

Job Profile & Responsibilities

SSC GD Job Profile: सिलेक्शन के बाद कैसी होती है नौकरी, कौन-सी फोर्स में क्या ड्यूटी मिलती है?
अगर आप भी सेना और अर्धसैनिक बलों (Paramilitary Forces) में जाकर देश की सेवा करने का सपना देख रहे हैं, तो SSC GD (Staff Selection Commission - General Duty) आपके लिए एक शानदार अवसर है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं और बेहतर रैंक के आधार पर अलग-अलग फोर्सेज में चयनित होते हैं।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि सिलेक्शन के बाद SSC GD कांस्टेबल की असली जिंदगी कैसी होती है, कौन-सी फोर्स मिलती है और ड्यूटी कैसी रहती है?
इस ब्लॉग में हम आपको SSC GD का पूरा जॉब प्रोफाइल, फोर्स-वाइज ड्यूटी, पोस्टिंग और प्रमोशन आसान भाषा में समझाने वाले हैं।
SSC GD के तहत कौन-कौन सी फोर्स मिलती हैं?

SSC GD परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को मार्क्स, मेरिट और फोर्स प्रेफरेंस के आधार पर अलग-अलग फोर्सेज में पोस्टिंग दी जाती है। हर फोर्स का काम, पोस्टिंग एरिया और लाइफस्टाइल अलग होती है।
1) BSF – सीमा सुरक्षा बल (Border Security Force)
मुख्य काम: भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा की सुरक्षा।
ड्यूटी:
सीमा पर पेट्रोलिंग
घुसपैठ रोकना
तस्करी पर नियंत्रण
बॉर्डर फेंसिंग एरिया की निगरानी
सीमावर्ती गांवों में सुरक्षा व्यवस्था

BSF की नौकरी काफी साहसिक, चुनौतीपूर्ण और सम्मानजनक मानी जाती है। यहां बॉर्डर एरिया में लंबी ड्यूटी भी करनी पड़ सकती है।
2) CISF – केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
मुख्य काम: महत्वपूर्ण सरकारी और औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा।
ड्यूटी:
एयरपोर्ट सिक्योरिटी
मेट्रो स्टेशन सुरक्षा
ताजमहल जैसी ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा
PSU और सरकारी फैक्ट्री सुरक्षा
VIP और संवेदनशील भवनों की चेकिंग

SSC GD में CISF सबसे पसंदीदा फोर्स मानी जाती है क्योंकि इसकी पोस्टिंग अक्सर शहरों में होती है और ड्यूटी अपेक्षाकृत संतुलित रहती है।
3) CRPF – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल
मुख्य काम: देश के अंदर कानून व्यवस्था बनाए रखना।
ड्यूटी:
नक्सल ऑपरेशन
चुनाव ड्यूटी
दंगा नियंत्रण
आपातकालीन स्थिति में राज्य पुलिस की मदद
भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा अभियान

CRPF भारत की सबसे बड़ी पैरामिलिट्री फोर्स है और इसमें फील्ड ड्यूटी ज्यादा एक्टिव रहती है।
4) SSB – सशस्त्र सीमा बल
मुख्य काम: भारत-नेपाल और भारत-भूटान सीमा की सुरक्षा।
ड्यूटी:
खुली सीमाओं की निगरानी
हथियार और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकना
संदिग्ध लोगों की जांच
स्थानीय लोगों के साथ समन्वय
यहां उम्मीदवारों को लोगों से तालमेल बनाकर काम करना पड़ता है, इसलिए कम्युनिकेशन स्किल भी काम आती है।

5) ITBP – भारत-तिब्बत सीमा पुलिस
मुख्य काम: भारत-चीन सीमा की सुरक्षा।
ड्यूटी:

बर्फीले और पहाड़ी इलाकों में पेट्रोलिंग
हाई एल्टीट्यूड पोस्टिंग
आपदा राहत और रेस्क्यू ऑपरेशन
सीमा पर निगरानी
ITBP की ड्यूटी सबसे ज्यादा कठिन मौसम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होती है। फिजिकल फिटनेस यहां बहुत जरूरी है।

6) Assam Rifles – असम राइफल्स
मुख्य काम: पूर्वोत्तर भारत और भारत-म्यांमार सीमा की सुरक्षा।
ड्यूटी:

बॉर्डर सिक्योरिटी
उग्रवाद विरोधी अभियान
पूर्वोत्तर राज्यों में शांति व्यवस्था
संवेदनशील इलाकों में गश्त
इसे पूर्वोत्तर भारत का ‘प्रहरी’ भी कहा जाता है।

7) SSF – सचिवालय सुरक्षा बल
मुख्य काम: दिल्ली स्थित सरकारी मंत्रालयों और सचिवालय भवनों की सुरक्षा।
ड्यूटी:

एंट्री गेट चेकिंग
विजिटर वेरिफिकेशन
मंत्रालय भवनों की सुरक्षा
VIP मूवमेंट के दौरान निगरानी
SSF की कटऑफ अक्सर हाई जाती है क्योंकि यह दिल्ली बेस्ड स्थिर और अपेाकृत आरामदायक पोस्टिंग मानी जाती है
SSC GD Constable के सामान्य कार्य
किसी भी फोर्स में पोस्टिंग होने के बाद एक कांस्टेबल के तौर पर शुरुआती जिम्मेदारियां कुछ इस प्रकार होती हैं:
सीनियर अधिकारियों के निर्देशों का पालन
गार्ड ड्यूटी
पेट्रोलिंग और गश्त
तलाशी अभियान में टीम का हिस्सा बनना
संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्टिंग
दस्तावेजी कार्यों में सहयोग
भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था

यही अनुभव आगे प्रमोशन में काफी मदद करता है।
SSC GD में करियर ग्रोथ और प्रमोशन

SSC GD में जॉइन करने के बाद प्रमोशन के अच्छे मौके मिलते हैं। डिपार्टमेंटल एग्जाम, सर्विस रिकॉर्ड और सीनियरिटी के आधार पर प्रमोशन दिया जाता है।
प्रमोशन क्रम

1. Constable (GD)
2. Senior Constable
3. Head Constable
4. Assistant Sub Inspector (ASI)
5. Sub Inspector (SI)
6. Inspector
अगर आप लगातार मेहनत करते हैं तो कुछ वर्षों में अच्छी रैंक तक पहुंच सकते हैं।

Selection Process

एसएससी जीडी (SSC GD) का सिलेक्शन प्रोसेस मुख्य रूप से 4 चरणों में होता है:
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE): यह एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा है। इसमें गणित, रीजनिंग, जीके और हिंदी/अंग्रेजी के प्रश्न आते हैं। आपकी फाइनल मेरिट इसी परीक्षा के अंकों पर बनती है।
शारीरिक परीक्षण (PST/PET): लिखित परीक्षा पास करने वालों की लंबाई, सीने की माप (PST) और दौड़ (PET) होती है। इसके नंबर नहीं जुड़ते, इसे केवल पास (Qualify) करना होता है।
मेडिकल जांच (DME): फिजिकल पास करने वालों का पूरा मेडिकल चेकअप (आंखें, फ्लैट फुट आदि) होता है, ताकि फोर्स की ड्यूटी के लिए फिटनेस सुनिश्चित की जा सके।
दस्तावेज सत्यापन (DV): अंत में आपकी 10वीं की मार्कशीट, जाति, मूल निवास और अन्य जरूरी कागजातों की जांच की जाती है।

Subject-wise Syllabus

Reasoning

20 Questions

Hindi

20 Questions

Gk

20 Questions

Math

20 Questions

Past Years Cutoffs

Historical Data
Swipe Left/Right
Year & Stage Gender UR OBC EWS SC ST
2024 Female146.50144.40143.0138.2130.2
2024 Male153.56152.28151.15148.21143.65
2022 Female142.40141.00140.8129.1126.9
2022 Male142.03140.75139.16129.15126.45
2021 Female78.9077.6076.672.869.4
2021 Male85.2684.4683.6678.4978.16

Physical Standards (PET/PST)

Male Candidates

Swipe Left/Right
Category Height Chest Weight Running Long Jump High Jump Other
UR 170cm 80cm 50kg 5 km into 24 minutes - - -
OBC 170cm 80cm 50kg 5km into 24 minutes - - -
EWS 170cm 80cm 50kg 5km into 24 minutes - - -
SC 170cm 80cm 50kg 5km into 24 minutes - - -
ST 162.5cm 76cm 50kg 5km into 24 minutes - - -

Female Candidates

Swipe Left/Right
Category Height Chest Weight Running Long Jump High Jump Other
UR 157cm - 40kg 1.6km into 8.5 minutes - - -
OBC 157cm - 40kg 1.6km into 8.5 minutes - - -
EWS 157cm - 40kg 1.6km into 8.5 minutes - - -
SC 157cm - 40kg 1.6km into 8.5 minutes - - -
ST 150cm - 40kg 1.6km into 8.5 minutes - - -

Check Eligibility

AI Cutoff Predictor

Expert analysis and trend prediction for the upcoming cycle.

Expected Score Limit UR: 135-142, OBC: 133-140, EWS: 132-138, SC: 120-128, ST: 112-120

Physical Evaluator

Input your dimensions to verify PET standard eligibility instantly.

Compare Jobs

Analyze syllabus, salary, and cutoffs side-by-side with other exams.

Join Our Community

Get instant updates, latest PDFs, and exam notices directly on your phone.

Connect on Telegram

Comprehensive Job Profiles, Syllabus, and Cutoffs

Welcome to ExamReport, the ultimate educational reference portal dedicated to providing deep, analytical insights into Indian Government Jobs and Entrance Exams. We understand that finding reliable information is crucial for aspirants. Unlike conventional platforms that merely share brief job notifications, our platform focuses heavily on the core details that truly matter for exam preparation. Here, you will find meticulously researched Job Profiles detailing exact roles and responsibilities, comprehensive Salary Structures including pay scales and allowances, and highly structured Subject-wise Syllabus breakdowns.

To give candidates a strategic advantage, ExamReport compiles historical data featuring Previous Year Cutoffs across categories (UR, OBC, SC, ST, EWS) alongside vacancy trends. Whether you are preparing for central agencies like SSC and Banking, or state-level exams like UP Police, our platform is designed to be your primary research tool. Furthermore, we offer unique, interactive features such as the Physical Eligibility Checker (PET/PST), allowing defence and police aspirants to verify their height and chest measurements against official standards instantly.

At ExamReport, our mission is to eliminate the guesswork from competitive exam preparation. By offering detailed selection processes, exam patterns, and data-driven cutoff analysis, we ensure that every student has the robust informational foundation needed to succeed. Utilize our advanced search filters and Matchmaker tools to discover opportunities that align perfectly with your educational qualifications—be it 10th pass, 12th pass, or graduation. Prepare strategically with in-depth knowledge, only on ExamReport.